बांदा। शासन के निर्देश पर अफसरों ने विकास खंड कार्यालयों का एक ही समय पर एक साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 56 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
गुरुवार को नामित अधिकारियों ने ठीक 10.10 बजे जनपद के सभी आठ विकास खंड कार्यालयों का निरीक्षण किया। विकास खंड बड़ोखर में प्रशांत कुमार, नरेंद्र कुमार, अर्चना गुप्ता, योगेंद्रपाल, आराधना, नीरज, आकांक्षा, रामेंद्रकांत, राकेश मिश्रा, प्रभात करवरिया, सतीश दुबे, प्रमास मौर्या, शैलेश शुक्ला, रवि शंकर, तिंदवारी में रमेश सेंगर, रिक्कू गुप्ता, आलोक कुमार, उदित नारायण, शारदा प्रसाद, गणेश प्रसाद, रापेंद्र कुमार, आसिफ अली, देवेंद्र, अरविंद शाह, ललक सिंह, मोहन सिंह अनुपस्थित मिले।
कमासिन ब्लॉक में श्याम बाबू, निखलेश कुशवाहा, विकास द्विवेदी, मलखान सिंह, अली खां अनुपस्थित थे। बिसंडा ब्लॉक कार्यालय में फूलचंद्र, रामेशवर कुशवाहा, दीपक, प्रेमचंद्र, एख्तेयार जैदी, दिनेश नायक, पंकज कुमार और महुआ ब्लॉक में राम सिंह, अश्वनी, जितेंद्र कुमार, आजम रब्बानी, राजीव कुमार गुप्ता ड्यूटी से अनुपस्थित थे। जसपुरा ब्लॉक में रघुवीर, बृजेश कुमार, आशुतोष, सुधीर, रामसेवक, अशोक कुमार, सियाराम, मो. सलीम, उपेंद्र सिंह तथा नरैनी ब्लॉक में अखलेश कुमार, गनेश प्रसाश्द, हरिकांत मिश्रा, राकेश कुमार अनुपस्थित पाए गए।