फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वालिटी मैनेजर के खाते से ऑनलाइन 40 हजार पार

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। कोरियर कर्मी बताकर हैकर्स ने लैबोरेटरी के क्वालिटी मैनेजर के खाते से अलग-अलग तीन किस्तों में 40 हजार रुपये खाते से पार कर दिया।
विज्ञापन

थाने के पीछे बांदा रोड के ब्रह्मनगर निवासी देवेंद्र शुक्ला लखनऊ स्थित एक लैबोरेटरी में पानी सहित वायु प्रदूषण जांच केंद्र पर क्वालिटी मैनेजर पद पर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को लैबोरेटरी द्वारा पूर्व में प्रदूषण जांच के लिए बुक की गई मशीनों को लैबोरेटरी में पहुंचाने को कोरियर द्वारा फोन कर डिलीवरी एड्रेस गलत होने की बात कह मशीन को वापस करने की बात कही गई, जिस पर देवेंद्र ने सही एड्रेस बताकर मशीन पहुंचाने को कहा।
हैकर्स ने उसे एनीडेस्क एप डाउनलोड कराकर 10 रुपये एड्रेस अपडेट कराने के नाम पर ऑनलाइन फीस का चार्ज भुगतान करने को कहा। मैनेजर ने अपने एसबीआई बैंक शाखा का उपयोग कर क्रेडिट कार्ड से एटीएम नंबर सहित कोड डाला। इसके बाद तीन अलग-अलग किस्त में 20 हजार, 10 हजार व 10 हजार रुपये में ऑनलाइन अन्य खाते से ट्रांसफर कर पार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनेजर ने स्टेट बैंक शाखा, चिनहट समेत साइबर सेल में शिकायत की, लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई। उसने अब एसबीआई शाखा, अतर्रा के प्रबंधक से एटीएम को ब्लॉक करने के साथ कार्रवाई करने की मांग की है। उसने कार्रवाई न होने पर सीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें