फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना एनओसी के चल रहे 359 होटल, रेस्टोरेंट और मैरिज हॉल

विज्ञापन
359 hotels, restaurants and marriage halls running without NOC - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। शहर में लगभग 33 होटल व धर्मशालाएं, 100 से ज्यादा रेस्टोरेंट, 26 मैरिज हॉल और करीब 200 व्यावसायिक प्रतिष्ठान बिना फायर एनओसी के चल रहे हैं। इनमें दर्जनों ऐसे संस्थान हैं, जिनमें सपरिवार लोग रह रहे हैं। भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित इन प्रतिष्ठानों में आग से निपटने की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां आग की कोई घटना हुई तो जान बचाना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के मुताबिक इनमें किसी के पास एनओसी नहीं है। अब उन्हें नोटिस दिया जाएगा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) अनूप सिंह ने बताया कि आग से निपटने के इंतजाम न होने वाले प्रतिष्ठानों की सूची तैयार की जा रही है। व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्हें आग से निपटने के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही प्रतिष्ठान में मॉड्यूलर फायर एक्सटीब्यूशर सिलिंडर रखने के निर्देश दिए जाएंगे।
अंधेरगर्दी हुई उजागर
गुरुवार को रेस्टोरेंट में हुए भीषण अग्निकांड और 14 लोगों के झुलसने की घटना से सबक लेकर अग्निशमन विभाग की जांच में होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज गार्डन और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में अंधेरगर्दी उजागर हुई। किसी के पास एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) नहीं है। अब इन्हें नोटिस देने की तैयारी है। उधर, दूसरे दिन गुरुवार को भी अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने लगभग 30 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

रेस्टोरेंट संचालक सहित पांच मरीज कानपुर रेफर
सिलिंडर फटने पर गंभीर रूप से झुलसे रेस्टोरेंट संचालक और उसके पुत्र सहित पांच लोगों को कानपुर रेफर किया गया है। इनमें रेस्टोरेंट संचालक बद्रीनाथ अग्रवाल और उनके पुत्र आयुष कुमार अग्रवाल सहित संतोष सिंह तोमर, संदीप राज साहू और किशन शामिल हैं। इनके अलावा झुलसे सचिन साहू, सोनू, मोहसिन, सिद्दीक अहमद, संतोष सिंह और अखिलेश आदि का मेडिकल कालेज में डॉ. सोमेश त्रिपाठी के नेतृत्व वाली टीम की निगरानी में इलाज चल रहा है। डॉ. सोमेश त्रिपाठी ने बताया कि मेडिकल कालेज में बर्न यूनिट और प्लास्टिक सर्जन न होने से 40 फीसदी से ज्यादा झुलसे मरीजों को रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें