फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जिला अस्पताल कैंपस में 20 हजार की टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला अस्पताल में सोमवार को फिर एक तीमारदार से 20 हजार रुपये की टप्पेबाजी हो गई। उधर, पैथालॉजी में जांच करा रहे एक व्यक्ति का मोबाइल पार कर रहे आरोपी को कर्मियों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

दवा वितरण कक्ष के एक तीमारदार के पास एक युवक पहुंचा और बवासीर की दवा के नाम उसने लकड़ी थमा दी। लकड़ी के पैसे देने के लिए उसने जेब निकाले। इस पर आरोपी गिनने के बहाने 20 हजार रुपये लेकर चंपत हो गया।
तीमारदार की सूचना पर पहुंची सिविल लाइन चौकी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। पैथालॉजी में जांच कराने आए युवक का मोबाइल पार कर भाग रहे आरोपी को अस्पताल कर्मियों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एसएन मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी है। जिला अस्पताल में पुलिस चौकसी के लिए पत्र लिखा है। सिविल चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच चल रही है। उन्होंने दोनों पीड़ितों का नाम बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें