फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख आबादी, 3.33 लाख का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। वैक्सीन की कमी के चौतरफा मचे शोर के बीच स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया कि जिले के 25 फीसदी युवाओं ने वैक्सीन लगवा ली है। टीकाकरण केंद्रों में बड़ी संख्या में युवा पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जनपद की मौजूदा लगभग 20 लाख आबादी में 11 लाख युवा हैं। 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को मई से ही टीका लगाया जा रहा है। अब तक कुल 3,33,311 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें 2,80,255 को पहली डोज और 53,056 को दूसरी डोज भी दी जा चुकी है।
सीएमओ डॉ. वीके तिवारी का कहना है कि वैक्सीन की कमी से अपेक्षानुरूप टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। फिर भी युवाओं में उत्साह दिख रहा है। वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता होते ही अभियान और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें