बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में 11,253 बिजली उपभोक्ताओं पर 199 करोड़ 27 लाख रुपये से अधिक की बकायेदारी है। चालू वित्तीय वर्ष में मात्र दो करोड़ 80 लाख रुपये वसूल हो पाए हैं।
पावर कारपोरेशन ने एक लाख रुपये से अधिक के बकायेदारों को आरसी जारी कर कनेक्शन काटने शुरू कर दिए गए हैं। बिजली बिलों की बकायेदारी का ग्राफ कोरोना काल में ज्यादा चढ़ा। अब स्थिति कुछ सामान्य होने पर बिजली विभाग भारी-भरकम बकायेदारी की वसूली में जुट गया है। इस दौरान कई बार शासन ने सरचार्ज पूरी तरह माफ भी किया। इसके बाद भी अपेक्षाकृत वसूली नहीं हुई। बड़े बकायेदारों का पोर्टल पर डाटा फीड किया गया है। इसकी लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है।
एक लाख रुपये से अधिक के बकायेदार
बांदा 5521 103.00
चित्रकूट 1364 24.57
हमीरपुर 2408 49.12
महोबा 1960 22.58
योग- 11253 199.27
तमाम प्रयास के बाद भी उपभोक्ता बकाया जमा नहीं कर रहे। बड़े बकायेदारों को आरसी जारी की गई है। जल्द ही अदायगी नहीं की तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-बसंत कुमार, मुख्य अभियंता (वितरण) चित्रकूटधाम मंडल, बांदा