फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बों में भी बंद कराया गया कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। महंगाई के खिलाफ भारत बंद का असर कस्बों में भी रहा। कांग्रेस और सपाइयों ने विरोध प्रदर्शन कर दुकानें और प्रतिष्ठानों को बंद करा दिया।
विज्ञापन


बबेरू में प्रदेश कार्य समिति सदस्य गजेंद्र सिंह पटेल व ब्लाक अध्यक्ष आदित्य स्वरूप पांडेय की अगुवाई में कांग्रेसियों ने बाजार बंद कराया। हालांकि इसका असर आंशिक रहा। मुख्य चौराहे पर सभा हुई। जीपी सिंह, इंद्रनारायण द्विवेदी, शिवचरण द्विवेदी, दिनेश रस्तोगी, राजन साहिल, सर्वेश, शिवमंगल निषाद, जमुना प्रसाद गुप्ता, माताबदल, चंद्रप्रकाश गुप्ता, राममूर्ति यादव, धीरेंद्र पटेल, राजू, संजय पटेल मौजूद रहे। उधर, पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव की अगुवाई में सपाइयों ने प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारे लगाए और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इंद्रजीत सिंह यादव, लाखन सिंह निषाद, दिलीप सोनी, संजय खेंगर, उदयवीर, अशोक यादव, अनूप गुप्ता, चुनूबाद यादव, राहुल यादव, ब्रजमोहन यादव, राजा कुशवाहा, केके महंत, जयकिशन मौजूद रहे।

नरैनी में कांग्रेस व सपा ने प्रदर्शन किए। तहसील में राज्यपाल को संबोधित 9 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन देने में कांग्रेस के राजबहोर शिवहरे, हरिकृष्ण वर्मा, राजाराम दद्दा और सपा के भरतलाल दिवाकर, जगमोहन सिंह यादव, अवधेश सिंह, गंगादीन यादव, उमेश राजपूत, फखरुद्दीन, शाहिद अली, जमील खां भी शामिल रहे।
विज्ञापन


अतर्रा में कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्र के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष जगदीश गुप्ता विक्की सहित कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। दुकानदारों से बंद की अपील की। सेवादल के जिला चेयरमैन कैलाशनाथ वाजपेई, सूरज वाजपेई, सुनील पांडे, मोहम्मद नसीम, दीपक गुप्ता, सत्यम सोनी, नवल किशोर, प्रांशू सोनी, मुकेश कुमार, रमेश साहू, लखन उपाध्याय, अशोक रैकवार, भरतलाल नामदेव, सोमचंद्र जाटव, रजत सिंह, प्रकाश वर्मा, विद्यासागर, शिवकरण आदि मौजूद रहे।

उधर, सपा के जत्थे में पूर्व जिला सचिव विवेक बिंदु तिवारी, नगर अध्यक्ष राजबहादुर कुशवाहा ने तहसील पहुंच कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कमल पिछौरिहा, राजा पिछौरिहा, शिवसागर, रामसिंह, विक्की गौतम, रामनिहोर निषाद, राहुल तिवारी, रामप्रताप, अशोक यादव, कल्लूराम जाटव, सत्यनारायण सोनकर, लिखीराम आदि मौजूद रहे। एसडीएम सौरभ शुक्ला, सीओ कुलदीप सिंह, इंस्पेक्टर विक्रमाजीत सिंह सुरक्षा में लगे रहे।

मटौंध में नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी सुधीर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाल दुकानें बंद कराईं। वार्ड सदस्य रणधीर सिंह, प्रेमबाबू अवस्थी, सरजू प्रजापति, रामस्वरूप, रामबाबू, मनोज, कामता, अनीस, मनोज रैकवार, सुंदर सिंह, सुरेश सिंह, बच्चा खां, सगीर खां, अजय शुक्ला, अंकुर सिंह, अवधेश सिंह, कैलाश, सबल सिंह, अनूप सिंह, दारा सिंह, विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


तिंदवारी प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष डा. राजेंद्र प्रसाद तिवारी, नगर अध्यक्ष राजाबाबू सिंह, रामपाल अवस्थी, मनोज कुमार, चिंटू, विनोद, गोविंदा, रामपाल कुशवाहा आदि कांग्रेसियों के जत्थे ने झंडे लेकर जुलूस निकाला और दुकानें बंद कराईं। बाद दुकानें खुल गईं। पैलानी में तहसील परिसर में सपाइयों ने धरना प्रदर्शन के बाद ज्ञापन दिया। पूर्व उपाध्यक्ष अशोक सिंह गौर सहित विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष अमर सिंह यादव, जावेद अली, महेंद्र सिंह, चुन्नू सिंह, शिवराम यादव, दशरथ यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें