चित्रकूट-बांदा संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को बांदा शहर की सीमा पर कृषि विश्वविद्यालय के नजदीक चुनावी जनसभा संबोधित करेंगे। 12 वर्ष पूर्व वह कर्वी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी देव त्रिपाठी के समर्थन में 23 अप्रैल 2007 को कर्वी आए थे और यहां जनसभा संबोधित की थी।
तब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। इसके बाद अब बांदा में उनकी सभा है। यह आंकड़ा लाखों में पहुंच सकता है। यहां पर हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी और बांदा-चित्रकूट व फतेहपुर लोक सभा से कार्यकर्ता व जनता सुनने आएंगे। ब्यूरो