फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13वीं बार टली जमानत अर्जी पर बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बालकों के यौन उत्पीड़न के मुख्य आरोपी और सिंचाई विभाग के निलंबित जेई रामभवन की पत्नी व सह आरोपी दुर्गावती की जमानत अर्जी पर 13वीं बार बहस टल गई। विशेष न्यायाधीश (पाक्सो) के अनुपस्थिति की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। अब सुनवाई के लिए 15 जून तिथि तय की गई है।
विज्ञापन

सह आरोपी दुर्गावती के अधिवक्ता भूरा प्रसाद निषाद ने बताया कि हर बार की तरह मंगलवार को भी वह पूरी तैयारी के साथ जमानत अर्जी में बहस के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए पहुंचे थे, लेकिन आठ जून (मंगलवार) को विशेष न्यायाधीश (पाक्सो) मोहम्मद रिजवान अहमद का टर्न न होने और दूसरे न्यायाधीश विष्णु अग्रवाल के ड्यूटी पर रहने से बहस नहीं हो सकी। अधिवक्ता ने बताया कि पाक्सो एक्ट के मुकदमे की बहस का अधिकार न होने पर न्यायाधीश अग्रवाल ने अगली तिथि 15 जून नियत की है। अधिवक्ता ने कहा कि वह जनपद न्यायाधीश से विशेष न्यायाधीश (पाक्सो) की उपस्थिति के लिए अनुरोध करेंगे। जिससे नियत तिथि 15 जून को जमानत अर्जी पर बहस हो सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें