फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए अधिग्रहीत होंगे 1274 वाहन, निजी वाहन मालिकों को भेजी गई नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बंादा। जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए 23 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए 1274 छोटे-बड़े वाहन अधिग्रहीत किए जाएंगे। इसके लिए वाहन स्वामियों को नोटिस जारी कर दी गई है। आरटीओ को ऐसे वाहनों को अधिग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से मतदान कर्मियों के बचाव के लिए चुनाव आयोग ने छोटे-बड़े ज्यादा वाहन अधिग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। यातायात प्रभारी केशव नाथ व आरके जैन ने बताया कि जनपद में 1507 मतदेय स्थलों के लिए 330 बसों का अधिग्रहण किया जाएगा।
49 जोनल व 134 सेक्टर मजिस्ट्रेटों के लिए 182 और अन्य अधिकारियों के लिए 395 छोटे वाहन अधिग्रहीत किए जाएंगे। पुलिस ने 66 बस व 310 छोटे वाहनों की मांग की है। इस प्रकार जिले में 1274 वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार 100 बस व 200 छोटे वाहनों की कमी पड़ रही है। जिसके लिए स्कूल बस व निजी वाहन मालिकों को नोटिस भेजी गई है। वाहनों की फिटनेस कराने के भी आदेश दिए गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार 15 फीसदी अधिक किराया दिया जाएगा।
इसके लिए वाहन मालिकों को किराए के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। किराया उनके खाते में सीधे ट्रांसफर हो जाएगा। इसके लिए वाहन मालिकों को खाता नंबर और इंडियन फाइनेंशियल सिस्टम कोड चुनाव आयोग की वेबसाइट पर फीड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें