बलरामपुर। गांवों के विकास में महिलाएं योगदान देंगी। पंचायत डेवलपमेंट इंडेक्स(पीडीआई) पर नौ थीम का ब्योरा अपलोड कराने में मदद करेंगी। इससे ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिल सकेगा।
विकास भवन परिसर स्थित जिला पंचायत रिर्सोस सेंटर के सह प्राचार्य हरकीरत सिंह ने डीपीआरसी में गांवों के विकास में योगदान देने वाले नौ थीम पर कार्यक्रम किया। कहा कि जिले के सभी 793 ग्राम पंचायतों के सचिवों को पीडीआई पर थीम एक में गरीबी मुक्त, दो में स्वस्थ, तीन में बाल मैत्री, चार में पर्याप्त जल युक्त, पांच में स्वच्छ व हरित योजना चलनी है। इसी प्रकार छह में आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा, सात में सामाजिक रूप से सुरक्षित, आठ में सुशासन व नौ में महिला हितैषी गांव की कार्ययोजना वहां की महिलाओं के सहयोग चलनी है। इसके लिए घर की चौखट से निकलकर महिलाएं ग्रामीणों को गांव के विकास की योजनाओं के बारे में जागरूक करेंगी।
-
विकास को मिलेगी गति
- सड़क, नाली, चकरोड, खड़ंजा निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, मत्स्य, रेशम, पुलिस व पशुपालन के साथ ही अन्य सभी विभागों के सहयोग से कराए गए विकास कार्यों का ब्योरा फोटोग्राफ के सहित पोर्टल पर अपलोड कराने में महिलाएं मदद करेंगी। इससे गांवों में विकास को गति मिलेगी।