फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्कूल बस की टक्कर से महिला की मौत

Tue, 14 Jul 2026 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा चौराहा। क्षेत्र में 13 जुलाई की शाम स्कूल बस की टक्कर से घायल हुई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। हादसे के 24 घंटे बाद भी दुर्घटना में शामिल स्कूल बस पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन


ग्राम भोजपुर कोल्हुईया निवासी बिट्टा (70) सोमवार शाम घरेलू सामान खरीदने के लिए गौरा चौराहा जा रही थीं। मथुरा-विलासपुर मार्ग पर बेलहा-बिस्कोहर राजमार्ग के पास एक स्कूल बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं।
हादसे के बाद घायल महिला को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाने के बजाय गौरा स्थित एक निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार कराया गया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन और ग्रामीण उन्हें नंदनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर निकले, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यदि हादसे के तुरंत बाद घायल महिला को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया होता, तो संभव है कि उनकी जान बचाई जा सकती थी।
हादसे के एक दिन बाद भी पुलिस दुर्घटना में शामिल स्कूल बस को कब्जे में नहीं ले सकी है, जिससे कार्रवाई की गति पर सवाल उठ रहे हैं। घटना के बाद गौरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक हरीश सिंह ने बताया कि मार्ग दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा बस और उसके चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें