फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में 25 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों का होगा संचालन

Tue, 14 Jul 2026 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-1-मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय ने नए शैक्षिक सत्र से स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर पर 25 पाठ्यक्रम संचालित करने की तैयारी पूरी कर ली है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए विभिन्न संकायों के अंतर्गत संचालित होने वाले पाठ्यक्रमों की सूची जारी कर दी है। इससे जिले और आसपास के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए स्थानीय स्तर पर अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन



मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का प्रशासनिक व एकेडमिक भवन बनकर तैयार हो चुका है। विश्वविद्यालय के नये सत्र की पढ़ाई अपने निजी भवन में शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए नये सत्र के लिए पाठ्यक्रमों की सूची जारी कर दी गई है। पीजी स्तर पर जारी सूची के अनुसार कला संकाय में प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व, डिफेंस स्ट्रैटेजिक पॉलिसी एंड नेशनल सिक्योरिटी, पत्रकारिता एवं जनसंचार, सोशल वर्क, राजनीति विज्ञान एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध, भूगोल, योगिक दर्शन और गृह विज्ञान एवं सामुदायिक अध्ययन जैसे विषयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित होंगे।
इसी तरह विज्ञान संकाय में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित एवं सांख्यिकी, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान और पर्यावरण अध्ययन एवं प्रदूषण नियंत्रण विषयों में एमएससी पाठ्यक्रम में प्रवेश की सुविधा मिलेगी। इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय में एमसीए और एमएससी बायोटेक्नोलॉजी का विकल्प होगा। कृषि संकाय में एग्रोनॉमी, मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन और एग्रोफॉरेस्ट्री एंड शुगरकेन विषयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित होंगे। इसके अलावा विधि संकाय में एलएलएम, भाषा संकाय में संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी की पढ़ाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन


शैक्षणिक एवं प्रयोगशाला सुविधाएं हो रहीं विकसित

- नये सत्र में यहां पीजी स्तर पर 25 पाठ्यक्रमों की पढ़ाई शुरू होगी। सभी पाठ्यक्रमों के लिए आवश्यक शैक्षणिक एवं प्रयोगशाला सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होगी। विश्वविद्यालय में इन पाठ्यक्रमों के शुरू होने से बलरामपुर सहित निकटवर्ती जनपदों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

- प्रो. रविशंकर सिंह, कुलपति, मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें