फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

284 बेटियों के हाथ हुए पीले

विज्ञापन
फोटो-14-बलरामपुर के सदर ब्लॉक सभागार में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते अतिथिगण।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत चारों विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को 284 बेटियों के हाथ पीले कराए गए। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बेटियों की शादियां उनकी धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार कराई गई। शादी समारोह में शामिल होकर जनप्रतिनिधियों ने बेटियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बेटियों की शादियां कराई गई हैं। कन्या के दांपत्य जीवन में खुशहाली लाने व गृहस्थी बसाने पर 35-35 हजार रुपए बेटी के बैंक खाते में भेजे गए। चांदी की पायल, बिछिया, कपड़े व 51 प्रकार के बर्तनों आदि पर 10-10 हजार रुपए खर्च किए गए हैं। टेंट, भोजन व नाश्ता आदि पर छह-छह हजार रुपए खर्च हुए हैं। सदर विधायक पल्टूराम ने बलरामपुर ब्लॉक परिसर में होने वाली शादी समारोह में शामिल होकर सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विधायक ने कहा कि माता-पिता, सास-ससुर व परिवार के अन्य सदस्यों का सम्मान करें। नवविवाहित जोड़ों ने पौधे रोपित कर पर्यावरण को संतुलित करने का संकल्प लिया। नोडल अधिकारी के तौर पर मौजूद बीएसए डॉ. रामचंद्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, डीपीओ निहारिका विश्वकर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गोविंद सोनकर, बीडीओ सागर सिंह व एडीओ पंचायत अशोक कुमार दूबे आदि ने भी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

सदर विधानसभा में 40 जोड़ों की शादियां कराई गई। गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र का शादी समारोह ब्लॉक परिसर में किया गया, जिसमें 112 जोड़ों का विवाह उनके धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार कराया गया। तुलसीपुर विधानसभा की शादी का कार्यक्रम हरैया सतघरवा ब्लॉक परिसर में किया गया, जिसमें 21 नवविवाहित जोड़े शामिल हुए। उतरौला विधानसभा क्षेत्र की शादी उतरौला ब्लॉक परिसर में हुई, जिसमें 111 नवविवाहित जोड़ों का उनकी धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार शादी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें