फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा राप्ती का जलस्तर

विज्ञापन
फोटो-6-बलरामपुर के ललिया रोड पर साहेबनगर गांव के पास बाढ़ के पानी से गुजरते लोग।(संवाद) - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। लगातार जारी बरसात के कारण उफनाई राप्ती का जलस्तर खतरे के लाल निशान को पार कर पांच सेंटीमीटर ऊपर बहने लगा है। इससे तटवर्ती इलाकों में बाढ़ व कटान का खतरा मंडराने लगा है। राप्ती नदी के तटीय व निचले इलाकों में बसे ग्रामीणों में इससे दहशत बढ़ने लगी है। बीते तीन दिनों लगातार जारी तेज बारिश के चलते शहरी इलाकों के साथ ही ग्रामीण बाजारों में जलभराव की समस्या लोगों की परेशानी बढ़ाने लगी है। लगातार बढ़ते बाढ़ के खतरे को देखते हुए सर्तक प्रशासन ने निगरानी के साथ ही पीड़ितों की मदद को गठित टीमों को भी क्षेत्र में सक्रिय कर दिया है।
विज्ञापन

पहाड़ों व मैदानी इलाकों में बीते तीन दिनों की भारी बारिश के चलते शनिवार को राप्ती का जलस्तर खतरे के निशान 104.62 मीटर की तुलना में शाम चार बजे तक 104.67 मीटर तक पहुंच गया जो लाल निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर है। राप्ती का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इससे तटवर्ती इलाकों में राप्ती में बाढ़ व कटान का खतरा कई गुना बढ़ गया है। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में भारी वर्षा से हो रहे तेज बहाव के कारण जानमाल की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों को भी तैनात कर दिया है। किसी भी तरह का हादसा रोकने के लिए पानी के तेज बहाव पर डिप पार न करने की अपील भी आम लोगों से लगातार की जा रही है।
प्रशासन तेज बहाव वाले डिप को पार करने के लि नाव व ट्रैक्टर की व्यवस्था भी करा रहा है। हेंगहा व गौरिया पहाड़ी नाले में बाढ़ के चलते दतरंगवा, हरिहरगंज लौकहवा मार्ग, मलदा से ललभरिया मार्ग के डिपो पर आवागमन प्रभावित हुआ है। इन सभी स्थानों पर प्रशासन ने नाव व ट्रैक्टर की निशुल्क व्यवस्था के साथ ही बाढ़ चौकियों पर 24 घंटे पुलिस कर्मियों की तैनाती करते हुए तहसील व जिला स्तर पर बाढ़ कंट्रोल रूम को 24 घंटे के लिए क्रियाशील कर दिया गया है। बाढ़ से जुड़ी कोई भी परेशानी कंट्रोल रूम नंबर 05263236250, 9170277336 व 8960010336 पर दर्ज करायी जा सकती है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि प्रशासन की तरफ से राप्ती नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। बाढ़ चौकियों व राहत केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को मुस्तैदी के साथ सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

कटान पीड़ितों को दी गई मदद
सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर के कटान पीड़ितों को सुरक्षित स्थान पर आवासीय पट्टा दिया जा रहा है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, ट्रेनी आईएएस नेहा बंधु व तहसीलदार सदर से सदर विधायक पल्टूराम ने वार्ता कर कटान स्थल का निरीक्षण किया। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 100 परिवारों को राहत सामग्री किट वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें