फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट की ताकत से लोकतंत्र बनेगा मजबूत

विज्ञापन
फोटो-6-बलरामपुर में रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करते रोवर्स-रेंजर।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। लोकतंत्र में वोट का बड़ा महत्व है। देश, प्रदेश, जिला व समाज की तरक्की के लिए सभी लोगों को अधिक से अधिक मतदान करके अपना जनप्रतिनिधि चुनना होगा। पुरुषों के साथ महिलाओं को मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना होगा। मताधिकार का प्रयोग कर वोटरों को अपने वोट की ताकत दिखानी होगी। जिले चारों विधानसभाओं में छठवें चरण के दौरान आगामी तीन मार्च को 1857 पोलिग बूथों पर मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

यह बातें एमएलके पीजी कालेज के मुख्य निंयता डॉ. पीके सिंह ने रोवर्स-रेंजर की मतदाता जागरूकता साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रविवार को रवाना करते हुए कही। जिले में लगातार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। साइकिल रैली का नेतृत्व रोवर प्रभारी केके सिंह, रेंजर प्रभारी भावना सिंह व अर्पित ने किया। रेंजर कीर्ति उपाध्याय, रोवर मंजीत, मुबारक, वीरेंद्र, अंकित बाबू, अंकित जायसवाल, ऋषि व हरिकिशन आदि ने गांव-गांव भ्रमण कर वोटरों को मतदान के लिए प्रेरित किया। ग्राम रंजीतपुर व खगईजोत में वोटरों के घर जाकर लोगों को मतदान का महत्व बताया गया। रोवर्स-रेंजर की तरफ से मतदाताओं को जागरुक कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें