फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.71 करोड़ से सदर ब्लॉक के गांवों का होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर ब्लॉक की 116 ग्राम पंचायतों और 159 क्षेत्र पंचायतों में 4.71 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराने की कार्ययोजना तैयार की गई है। सदर ब्लॉक सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गये हैं। गत वर्ष के बचे 2.25 करोड़ रुपये भी खर्च करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। सदर ब्लॉक प्रमुख आरती सोनकर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी गांवों में समान रूप से विकास कार्य कराने और सदर विधायक पल्टूराम ने सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक में सदर विधायक ने कहा कि गांवों का विकास होने से देश व प्रदेश आगे बढ़ेगा और लोगों में खुशहाली आएगी। इसी वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से गांवों का विकास कराने के लिए हर संभव मदद की जा रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक का संचालन करते हुए बीडीओ सदर सागर सिंह ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में पंचम राज्य वित्त से एक करोड़ 39 लाख 22 हजार 766 रुपये और केंद्रीय वित्त से दो करोड़ 31 लाख 20 हजार 802 रुपये की धनराशि दी गई थी, जिसकी तुलना में 116 ग्राम पंचायतों में प्रधानों और 159 क्षेत्र पंचायतों में बीडीसी सदस्यों की सहमति से विकास कार्य कराए गए हैं। पंचम राज्य वित्त में 85 लाख 58 हजार 144 रुपये और केंद्रीय वित्त में एक करोड़ 39 लाख 87 हजार 891 रुपये बचे हैं जिसे खर्च करने के लिए प्रस्ताव मांगे गये हैं।
वित्तीय वर्ष 2022-23 में पंचम राज्य वित्त से एक करोड़ 39 लाख 22 हजार 766 रुपये और केंद्रीय वित्त से दो करोड़ 31 लाख 20 हजार 802 रुपये की धनराशि देने का प्रस्ताव भेजा गया है। बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, लघु सिंचाई कार्यक्रम, कृषि, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, मनरेगा, पंचम राज्य वित्त व 15वां वित्त, समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के साथ-साथ शासन स्तर से संचालित सभी योजनाओं के बारे में विचार-विमर्श करके कार्यों को तेजी से कराने की योजना पर चर्चा की गई। बैठक में एडीओ पंचायत अशोक दुबे व एडीओ सहकारिता आनंद बाबू सहित सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान व क्षेत्र पंचायतों के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें