फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय ब्लॉक के कमदा से मरजादनगर जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर प्रदर्शन किया और प्रशासन से निराकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन

कमदा ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि कलीम खान, राम अचल मौर्य, अब्दुल कलाम, मोहम्मद सलमान, रमेश गुप्ता, नानबाबू, मुश्ताक, मोहम्मद अय्यूब, इमरान, शमीम खान व रामरंग आदि ने आक्रोश जताते हुए कहा कि 20 साल पहले इस मार्ग पर खडंजा लगाया गया था।
तब से आज तक मरम्मत नहीं कराई गई है। रास्ता गड्ढों में तब्दील हो गया है। इस रास्ते से क्षेत्र के 12 से अधिक गांव के लोग रोजाना आवागमन करते है जिन्हें गड्ढा होने के चलते भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से तत्काल समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें