फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणकारी योजनाओं के बल पर फिर सरकार बनाएगी भाजपा: स्वतंत्र देव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पार्टी कार्यालय अटल भवन में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मंडलीय कार्य समिति के बैठकों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का संकल्प दिलाया। कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के बल पर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में पुन: सरकार बनाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंगलवार की शाम देवीपाटन मंदिर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रात्रि विश्राम के बाद बुधवार की सुबह जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय अटल भवन पहुंचे।
विज्ञापन

यहां पर श्रावस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, सदर विधायक पल्टूराम, जिला प्रभारी सुधीर हलवासिया, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, बृजेन्द्र तिवारी व एसएससी ग्रुप के एमडी धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू आदि ने माल्यार्पण कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत अभिनंदन किया।
पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने जिले में चल रहे पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी ली और सभी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्त्तव्यों का निवर्हन करने की बात कही।
मंडलीय कार्य समिति के बैठकों की तैयारियों के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि पांच अगस्त को अन्न दिवस पर सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता राशन की दुकानों पर रहकर पात्रों को अन्न वितरण कराएं। कहा कि भारतीय जनता पार्टी में युवा कार्यकर्ताओं की फौज है।
युवा ही देश व पार्टी का भविष्य हैं। उन्होंने सभी लोगों को विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के बल पर भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें