फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्का लेखपाल के खिलाफ ग्राम प्रधानों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर तहसील के कोयलिहा व पीलीभीत गांव में तैनात लेखपाल से ग्रामीण परेशान हैं। सोमवार को कई गांव के ग्राम प्रधानों ने सदर विधायक पल्टूराम को ज्ञापन सौंपकर लेखपाल के तबादले की मांग की है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के तत्वाधान में विधायक को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि सदर तहसील के ग्राम धुसाह में तैनात लेखपाल का व्यवहार आम जनमानस से ठीक नहीं है। आय, जाति व निवास प्रमाण पत्रों पर कोरम पूरा होने के बाद भी लेखपाल रिपोर्ट नहीं लगाते हैं।
मनमाने तरीके से आवेदन निरस्त कर देते हैं जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों को नहीं मिल पा रहा है। इन लोगों ने विधायक से हल्का लेखपाल का स्थानांतरण किसी अन्य स्थान पर कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपते समय अखिल भारतीय पंचायत परिषद के जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि शांतिभूषण शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अनूप पांडेय, महामंत्री शशिकांत, मोहम्मद उस्मान, स्वामीनाथ, अभय कुमार मिश्रा, राजू वर्मा व शब्बीर आदि मौजूद रहे। विधायक ने प्रधानों को जल्द ही लेखपाल का स्थानांतरण कराए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें