फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब किसानों को उद्यान विभाग देगा स्वरोजगार अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के गरीब किसानों को उद्यान विभाग की तरफ से स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। योजना के तहत मशरूम उत्पादन व मधुमक्खी पालन करने वाले गरीब किसानों को 40-40 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। 15 अगस्त तक आवेदन करने वाले महिला व पुरुष बेरोजगारों को उद्यान विभाग की तरफ से दोनों योजनाओं में कार्य करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी लाल बहादुर मौर्य ने बुधवार को बताया कि विभाग की तरफ से जिले के ऐसे किसानों को रोजगार देने की योजना तैयार की गई है जिनके पास खेती के लिए नाममात्र की अथवा कोई भी जमीन नहीं है। ऐसे गरीब महिला व पुरुष किसानों को मशरूम उत्पादन व मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
मशरूम उत्पादन में 20 लाख के परियोजना प्रस्ताव पर 40 प्रतिशत अर्थात आठ लाख की मदद अनुदान के बतौर दी जाएगी जबकि मधुमक्खी पालन के लिए 50 मौनगृह व 50 मौनवंश खरीदने के लिए 88 हजार की अनुदान राशि मिलेगी। किसान, बेरोजगार महिला व पुरुष समूह उद्यान विभाग में सबसे पहले प्रशिक्षण के लिए 15 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें