फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से होगा दिव्यांग व बुजुर्ग वोटरों का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। दिव्यांग व 80 वर्ष से ऊपर वाले वोटरों का 10 सितंबर से सत्यापन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में लापरवाही बरतने वाले अफसरों व कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

20 सितंबर तक सत्यापन कार्य पूरा करके रिपोर्ट उपलब्ध कराना होगा। यह जानकारी उतरौला एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव ने दी। वह तहसील सभागार में आयोजित सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सुपरवाइजरों की एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र के सभी बूथों पर 10 से 20 सितंबर तक दिव्यांग व 80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं का शत-प्रतिशत सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन कार्य में कोई हीलाहवाली न बरती जाए। बूथवार इलेक्ट्रोरल हेल्ड इंडेक्स बनाकर सभी सुपरवाइजरों को उपलब्ध कराया गया। जेंडर और ईपी अनुपात को भी ठीक करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें