फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी के नीचे दबकर महिला की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के भदवार गांव में कच्चे घर की पुताई के लिए मिट्टी लाने गई दो महिलाएं हादसे का शिकार हो गई। मिट्टी खोदते समय टीला गिरने से मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई और दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है जबकि घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हरैया थाना क्षेत्र के भदवार निवासी फूलचंद ने बृहस्पतिवार को बताया कि उनकी मां सूर्यकली (55) गांव की मझिला उर्फ विमला (40) के साथ नहर के पास से घर की पुताई करने के लिए पीली मिट्टी लाने गई थी। मिट्टी निकालते समय अचानक टीला भरभराकर दोनों के ऊपर गिर गया। घटना में फूल चंद की मां सूर्यकली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विमला गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्रभारी निरीक्षक हरैया थाना सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल महिला का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। हल्का लेखपाल हरीश चंद सिंह ने बताया कि मौके पर जाकर जांच की है और जांच रिपोर्ट शीघ्र ही उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें