फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम शहरी आवास के लाभार्थियों का सात दिन में हो सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों का सात दिन के अंदर सत्यापन कराकर किश्ते निर्गत की जाए। किश्तों के निर्गत होने में देरी होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को बैठक कर डीएम श्रुति ने डूडा अधिकारी को निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने नगर विकास अभिकरण की तरफ से संचालित योजनाओं की समीक्षा की। डीएम ने स्वत: रोजगार की ऋण योजना, समूह ऋण योजना, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, मुख्यमंत्री नगर अल्प विकसित व मलिन बस्ती विकास योजना और पीएम निधि योजना की समीक्षा की।
परियोजना अधिकारी विजया तिवारी ने बताया कि स्वत: रोजगार योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य 25 के सापेक्ष 13 लाभार्थियों के ऋण आवेदन स्वीकृति कर बैंकों को भेज दिए गए है। समूह ऋण योजना के वार्षिक लक्ष्य 20 की तुलना में 8 समूहों का गठन कर पांच समूहों के खाते बैंकों में खोल दिए गए है।
विज्ञापन

पीएम स्वनिधि योजना में 2029 स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में 4987 पात्रों के सापेक्ष 3498 को प्रथम किश्त, 1951 को द्वितीय किश्त व 901 को अंतिम किश्त दी जा चुकी है।
डीएम ने स्वरोजगार योजना में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति और प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में जांच टीम से सत्यापन कराते हुए एक सप्ताह के अंदर द्वितीय व अंतिम किश्त देने का निर्देश दिया। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, ईओ राकेश कुमार जायसवाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें