बलरामपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एमएलके महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने बुधवार को वैक्सीन लेने के लिए जागरुकता अभियान चलाया। एनसीसी कैडेटों ने लोगों से कोरोना टीकाकरण कराने की अपील की।
यूपी 51 बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविंद सूद व एमएलके महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडेय के निर्देशन में जागरुकता अभियान चलाया गया। महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. देवेन्द्र कुमार चौहान के अगुवाई में कैडेटों के एक दल ने सिटी पैलेस के आसपास वार्डों में जाकर 15 से 18 वर्ष तक के किशोर-किशोरियों को कोरोना का टीका लगवाने की अपील की। एनसीसी कैडेटों ने कोरोना वैक्सीन की जागरुकता स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लेकर लोगों को जागरूक किया। अभियान को सफल बनाने में अंडर आफीसर स्वपनिल राज पाठक, विपिन शुक्ल, स्नेहा सिंह व अनुष्का सिंह आदि ने सराहनीय योगदान दिया।