फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोल रुम से होगी उर्वकरों के बिक्री की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में सभी प्रकार के उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है। निर्धारित रेट से अधिक दाम वसूलने वाले उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। कंट्रोल रूम से उर्वरकों के बिक्री की निगरानी शुरू कर दी गई है। पीओएस मशीनों से उर्वरकों की बिक्री करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी आरपी राना ने मंगलवार को बताया कि जिले के किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। फुटकर दुकानदारों को पीओएस मशीनों से उर्वरकों की बिक्री करने व किसानों को कैशमेमो तत्काल देने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित दरों से अधिक मूल्य वसूलने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उर्वरकों की बिक्री के संबंध में किसानों की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए विकास भवन स्थित जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय में कंट्रोल रूम संचालित करा दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी के मोबाइल नंबर 9454084662, वरिष्ठ सहायक राघवेंद्र पटेल के मोबाइल नंबर 7007802710 पर किसान शिकायत दर्ज करा सकते हैं जिसका तत्काल निपटारा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें