फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वरकों की तस्करी पर निगरानी करेंगे एसएसबी जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। खाद की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसएसबी के जवान निगरानी करेंगे। भारत-नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी को रोकने के लिए कड़ी चौकसी के लिए डीएम श्रुति ने एसएसबी 9वीं व 50वीं वाहिनी के कमांडेंट व एसपी हेमंत कुटियाल को पत्र लिखा है। दो माह में जिले के 100 दुकानदारों के उर्वरक बिक्री की जांच कराई जाएगी। जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने पर संबंधित उर्वरक विक्रेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसानों को आसानी से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने पत्र में कहा है कि शासन ने भारत-नेपाल सीमा के पांच किलोमीटर क्षेत्र में उर्वरकों की बिक्री के लिए लाइसेंस निर्गत न करने का निर्देश दिया है। शासन के निर्देश का कड़ाई से पालन कराकर किसानों को आसानी से उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी। उर्वरकों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसएसबी व पुलिस की सहायता से भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी नजर रखी जाएगी। प्रदेश के बाहर उर्वरकों की बिक्री करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। कृषि, पुलिस व प्रशासनिक विभाग के अफसरों के सचल दस्ते गठित कर निरीक्षण किया जाएगा।
सितंबर व अक्तूबर माह में उर्वरक की बिक्री करने वाले टाप 100 दुकानदारों की जांच कराई जाएगी जिसमें यह देखा जाएगा कि सीमावर्ती राज्यों के किसानों को उर्वरकों की बिक्री हुई है या नहीं। उर्वरकों की उपलब्धता की जानकारी जिला कृषि अधिकारी आरपी राना समाचार पत्रों के माध्यम से सभी किसानों को मुहैया कराएंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक प्रचार करने वालों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई करने के साथ समय से तथ्यों के साथ खंडन कराया जाएगा। डीएम ने तीनों तहसीलों के एसडीएम, जिला कृषि अधिकारी, नौ ब्लॉकों के बीडीओ, जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियों व पीसीएफ के जिला प्रबंधक को उर्वरकों की तस्करी पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें