फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28,260 परीक्षार्थियों की यूपी बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के 63 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की इंटर व हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से शुरू होगी। इसमें संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के बतौर 28,260 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। दो पालियों में होने वाली परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसकी सीधी जिम्मेदारी कक्ष निरीक्षकों के कंधों पर होगी। इसके लिए बोर्ड परीक्षा की दोनों पालियों में ऑनलाइन स्तर पर बनी सूची के आधार पर ही कक्ष निरीक्षकों की तैनाती होगी। परीक्षा के दौरान संकलन केंद्र बनाए गए एमपीपी इंटर कालेज स्थित कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी भी होगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में हाईस्कूल के 16,571 और इंटरमीडिएट के 11,689 संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 16,341 संस्थागत व 230 व्यक्तिगत और इंटरमीडिएट में 10,875 संस्थागत व 814 व्यक्तिगत परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 12 अप्रैल तक चलने वाली बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल की परीक्षा 12 दिन और इंटरमीडिएट की परीक्षा 15 दिनों तक चलेगी। नकलविहीन माहौल में परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी सुरक्षा के तय 11 बिंदुओं के आधार पर होगी। इसके तहत डीबीआर का नेट ब्राउजर लिंक, निर्माता कंपनी का नाम, सीरियल नंबर, आईपी एड्रेस, यूजर आईडी व पासवर्ड, लोहे की डबल लॉक अलमीरा, बाउंड्रीवाल, छात्र-छात्राओं के अलग-अलग शौचालय, पेयजल, कंट्रोल रूम में इनवर्टर व इंटरनेट आदि की व्यवस्थाएं शामिल हैं।
कक्ष निरीक्षकों के लिए तय मानक
सभी कक्ष निरीक्षकों के परीक्षा कराने के मानक तय कर दिए गए हैं। डीआईओएस की तरफ से निर्गत परिचय पत्र के साथ सभी कक्ष निरीक्षकों को अपने केंद्र व्यवस्थापकों के समक्ष उपस्थिति दर्ज करानी होगी। सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा देने की अनुमति होगी। मोबाइल फोन, कैलकुलेटर व अन्य इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं है। छात्रों की पुरुष और छात्राओं की तलाशी महिला शिक्षकों को लेनी होगी। परीक्षार्थियों की तबियत खराब होने पर कक्ष निरीक्षकों को तत्काल केंद्र व्यवस्थापक को सूचित कर मरीज को अस्पताल में भर्ती कराना होगा। बोर्ड परीक्षा में बेसिक के शिक्षकों की भी कक्ष निरीक्षक के रुप में ड्यूटी लगाई जाएगी इसके लिए उन्हें भी ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

कोरोना प्रोटोकॉल का भी होगा अनुपालन
सभी कक्ष निरीक्षक अपने कक्ष में उपस्थित परीक्षार्थियों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराएंगे। सभी परीक्षार्थियों को मिश्रित सिटिंग प्लान के अनुसार बैठाया जाएगा। नकलविहीन व सुचितापुर्ण ढंग से यूपी बोर्ड परीक्षा कराने की सभी तैयारियां की जा रही हैं। गोविंद राम, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें