फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माटी कला से बेरोजगारों के सपनों को लगेंगे पंख

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। माटी कला से बेरोजगारों के सपनों को पंख लगाने की तैयारियां की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को ग्रामोद्योग विभाग की तरफ से 25 प्रतिशत अनुदान पर 10 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा जिससे वह अपने कारोबार को बेहतर बना सके। बेरोजगारों के सपनों को संवारने वाली माटी कला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अति महत्वाकांक्षी योजना है।
विज्ञापन

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजीव कुमार सक्सेना ने बीते दिन बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वावलंबी बनाने और ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड की तरफ से संचालित मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना मील का पत्थर साबित होगी।
इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में मूर्तियां, खिलौने, गृह उपयोगी बर्तन व कलात्मक वस्तुएं बनाकर बेरोजगार युवक युवतियां स्वावलंबी बन सकती हैं। कारोबार करने के लिए इस योजना के तहत बेरोजगार युवक युवतियों को 25 प्रतिशत अनुदान पर 10 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा।
विज्ञापन

18 से 55 वर्ष के बीच युवक-युवतियों को माटी कला योजना का लाभ लेने के लिए 30 सितंबर तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9598782988 पर संपर्क कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें