फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्त कराए गए दो बाल श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। थाना क्षेत्र ललिया में दो बाल श्रमिक मुक्त कराए गए। दोनों बच्चों को चाइल्ड लाइन के समक्ष अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया गया। चाइल्ड लाइन की रिपोर्ट के आधार पर दोनों बच्चों को पढ़ाने आदि के संबंध में कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

थाना एएचटीयू की प्रभारी एसआई ममता सिंह यादव ने सोमवार को बताया कि एसपी राजेश कुमार सक्सेना के निर्देश पर ललिया थाना क्षेत्र में श्रमिक के तौर पर काम करने वाले 12 व नौ वर्षीय दो बच्चों का रेस्क्यू किया गया। दोनों बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराकर चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया।
भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में नियमित रूप से अभियान चलाकर बाल विवाह, बालश्रम, भिक्षावृत्ति व मानव तस्करी आदि पर अंकुश लगाया जा रहा है। मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम करके लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अभिभावकों से अपील की जा रही है कि वे अपने बच्चों को शिक्षा जरूर दिलाएं तभी उनके परिवार की उन्नति संभव हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें