फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईवी खातों का व्यापारी करेंगे विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जीएसटी कमिश्नर द्वारा एसआईवी छापों की घोषणा की गई है। व्यापार मंडल इसका कड़ा विरोध करता है। जीएसटी के अधिकारी यदि किसी भी जिले अथवा बाजार में छापा डालने के लिए आएंगे तो व्यापार मंडल के कार्यकर्ता छापा टीम का घेराव करेंगे और उन्हें बाजार से खदेड़ दिया जाएगा। सरकार एसआईवी छापे के आदेश को वापस ले और लॉकडाउन काल का बिजली बिल, बैंक ब्याज व रोड टैक्स माफ करे।
विज्ञापन

ये बातें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर हुई बैठक में व्यापारियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों का भारी नुकसान हुआ है।
नुकसान के बावजूद कोरोना काल के छह महीनों में व्यापार मंडल जरूरतमंदों की सहायता में जुटा रहा। व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए भी व्यापार मंडल लगातार सक्रिय रहा। सभी जनपदों के व्यापारियों के साथ संपर्क स्थापित किया गया। जिन जिलों से समस्याएं आईं उनका समाधान कराया गया।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से मांग की कि जीएसटी, आयकर, टीडीएस व रिटर्न देर से जमा करने पर ब्याज व जुर्माना माफ किया जाए। लॉकडाउन के समय के बिजली का बिल, बैंक ब्याज व रोड टैक्स भी पूरी तरह माफ हो। पुलिस द्वारा छोटी-छोटी गलतियों पर व्यापारियों के विरुद्घ लगाई गई एफआईआर पर फाइनल रिपोर्ट लगवाई जाए।
मंडी शुक्ल को खत्म किया जाए और टोल टैक्स को आधा किया जाए। बैठक में जिलाध्यक्ष रमेश पाहवा, नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, विजय अग्रवाल, ताराचंद्र अग्रवाल, अनिल श्रीवास्तव, राजन जायसवाल, प्रीतपाल सिंह व अमरजीत सिंह सहित तमाम व्यापारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें