फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पहाड़ी नाले के कटान से उजड़ गया गांव, अब विद्यालय की बारी

Thu, 17 Jul 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर/हरैया सतघरवा। क्षेत्र के लौकीकला गांव के पास स्थित धोबनिया पहाड़ी नाले में बीते पांच वर्षों से हो रही कटान अब गंभीर संकट बन चुकी है। कटान के चलते पूरा गांव उजड़ चुका है। अब प्राथमिक विद्यालय के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

गांव के अधिकांश लोग अपने घर छोड़कर सड़क किनारे बसने को मजबूर हो चुके हैं। वहीं, अब कटान की जद में लौकीकला नवीन प्राथमिक विद्यालय आ चुका है। यदि शीघ्र कटानरोधी कार्य नहीं कराया गया तो विद्यालय भी नाले में समा सकता है। जिससे बच्चों की शिक्षा पर गंभीर असर पड़ेगा। ग्रामीणों का कहना है कि कटान में खेत और घर समाहित हो चुके हैं। नंदलाल, बेकारु, मिट्ठूलाल, नानबाबू, संतोषी प्रसाद, अवधेश कुमार और बड़कऊ ने बताया कि गांव का लगभग पूरा भूभाग नाले की चपेट में आ चुका है। ग्रामीण अयोध्या प्रसाद, कल्लू, रामजागे, बुधई और जमुना प्रसाद ने बताया कि कई बार मुख्यमंत्री पोर्टल, जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन को प्रार्थना पत्र भेजे गए। लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। हर साल बरसात में हालात और बिगड़ते जा रहे हैं।
प्रस्ताव भेजा गया
लौकीकला गांव के पास धोबनिया पहाड़ी नाले पर कटानरोधी कार्य और पुल निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जैसे ही बजट स्वीकृत होगा, कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेमंत कुमार गुप्ता, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें