फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार ब्लाक प्रमुख की बढ़ी मुसीबत, इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बीते दिनों जमीन के विवाद में वकील से मारपीट और पुलिस कर्मियों के साथ हुई अभद्रता के मामले में पुलिस ने आरोपी हरैया सतघरवा के ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह मुसीबत बढ़ती हुई दिख रही है।
विज्ञापन

मामले में फरार चल रहे ब्लाक प्रमुख के खिलाफ पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। कोर्ट से उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हुआ है। पुलिस ब्लाक प्रमुख के शरणदाताओं को भी चिह्नित उनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
नगर कोतवाल संजय कुमार दुबे ने शुक्रवार को बताया कि बीते 10 अक्तूबर को मेवालाल पुलिस चौकी के निकट जमीन विवाद को लेकर सनातन देव त्रिपाठी व विशाल सिंह के बीच मारपीट हुई थी।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख व उनके सहयोगियों ने मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के खिलाफ अभद्रता कर उनका मोबाइल भी छीन लिया था। मामले में सनातन देव त्रिपाठी तथा पुलिस कर्मी कन्हैया लाल की तहरीर पर ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह व अन्य 20 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था।
विशाल सिंह फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 25 हजार का इनाम घाषित किया है। साथ ही साथ उनके खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस फरार ब्लाक प्रमुख के शरणदाताओं को भी चिह्नित कर रही है। इनके खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें