फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सोलर आरओ प्लांट से ग्राम पंचायत को हर माह 25 हजार की आमदनी

Sun, 14 Jun 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-26-बलरामपुर में सरायखास में शुरू हुआ सोलर आरओ प्लांट।-संवाद
विज्ञापन
रेहराबाजार। ग्राम पंचायत सरायखास ने सौर ऊर्जा से संचालित आरओ प्लांट स्थापित कर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ आय का नया स्रोत विकसित किया है। प्लांट के संचालन से गांव के तीन जरूरतमंद लोगों को रोजगार मिला है। इससे ग्राम पंचायत को मई में 25 हजार की आमदनी हुई है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान व प्रशासक गंगाराम वर्मा ने बताया कि वर्ष 2024-25 में शिक्षा, आवास, स्वच्छता, शौचालय, पेंशन तथा जन्म-मृत्यु पंजीकरण समेत विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर ग्राम पंचायत को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार के तहत जिले में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। ग्राम पंचायत को 35 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि मिली थी। इसमेंं से 15 लाख रुपये से आरओ प्लांट की स्थापना कराई गई है। परियोजना के तहत भवन में स्टोर रूम, प्लांट रूम और कार्यालय का निर्माण कराया गया है। साथ ही सोलर प्लांट, डिजिटल कंट्रोल पैनल मशीन, फिल्टर टैंक, पानी आपूर्ति के लिए 215 कैन व एक पिकअप वाहन की व्यवस्था की गई है। मार्च के आखिरी में प्लांट को चालू किया गया। नयानगर बाजार, मौर्यागंज, सरायखास सहित आसपास के क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। एडीओ पंचायत इरफान उल्ला खां ने बताया कि प्लांट से होने वाले लाभ को ग्राम पंचायत के विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा।
750 रुपये एक कैन पानी

सचिव जितेंद्र यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत प्रतिदिन 15 लीटर क्षमता वाले लगभग 50 कैन पानी की बिक्री कर रही है। एक रुपये प्रति लीटर की दर से प्रतिदिन करीब 750 रुपये की आय हो रही है। इससे प्रतिमाह 24,500 रुपये से अधिक की आमदनी प्राप्त हो रही है। मजदूरी व अन्य खर्चों के बाद ग्राम पंचायत को 12 हजार रुपये से अधिक का शुद्ध लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें