फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में तब्दील हो गई है सड़क, आवागमन में हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत ग्राम इटवा से महुआ ग्राम पंचायत को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन

ग्रामवासी गणेश प्रताप सिंह, राजमन, सुरेश, मनोज, रामराज व झिनकन आदि ने डीएम को भेजे गए मांगपत्र में कहा है कि इटवा से महुआ ग्राम पंचायत को जोड़ने वाली सड़क पर ग्राम अहिरौली, विजयपुर, महुआ, पंडितपुरवा, खमहरिया, भक्तपुरवा व पिपरी आदि गांवों के करीब पांच हजार लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं।
इस सड़क पर नहर का पानी छोड़े जाने के कारण सड़क पूरी तहर क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश होने अथवा नहर से पानी छोड़े जाने पर सड़क तालाब का रूप अख्तियार कर लेती है।
विज्ञापन

सड़क पर गड्ढे व कीचड़ के चलते पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। सड़क के गड्ढों में फंसकर आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार भी हो जाते हैं। सड़क पर आवागमन की समस्या को देखते हुए इन लोगों ने सड़क का मरम्मत अथवा निर्माण कराए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें