फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: डेंगू व लिवर के मरीजों की खत्म होगी दिक्कत

Thu, 29 Aug 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के संयुक्त जिला चिकित्सालय के ब्लड सेपरेशन यूनिट मशीन के बारे में जानकारी देती पैथालॉज
विज्ञापन
प्लेटलेट्स व प्लाज्मा के लिए नहीं लगानी पड़ेगी दौड़
विज्ञापन

संयुक्त जिला अस्पताल में आज से शुरू होगी ब्लड सेपरेशन यूनिटसंवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। डेंगू, लिवर व आग से जले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, अभी तक जिले में प्लेटलेट्स व प्लाज्मा की व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में इसके लिए मरीजों को गोंडा, बहराइच या लखनऊ तक दौड़ लगानी पड़ती थी। इसमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। ऐसे में संयुक्त जिला अस्पताल में 30 अगस्त से शुरू हो रहे ब्लड सेपरेशन यूनिट से मरीजों को प्लाज्मा व प्लेटलेट्स की सुविधा यहीं पर मिल सकेगी।
संयुक्त जिला अस्पताल में संचालित ब्लड बैंक की 600 यूनिट ब्लड की क्षमता है। यहां पर वर्तमान में महज 30 यूनिट ब्लड की उपलब्धता का दावा किया जा रहा है। अब यहां पर ब्लड सेपरेशन यूनिट शुरू होने जा रही है। डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स की आवश्यकता होती है, जबकि लिवर व आग से जलने वाले मरीजों को प्लाज्मा की जरूरत होती है। इस यूनिट के बनने से यह सुविधा यहां पर लोगों को मिल सकेगी। जिला अस्पताल के ब्लड बैंंक की पैथोलॉजिस्ट डॉ. आकांक्षा शुक्ला ने बताया कि इससे मरीजों की समस्या काफी हद तक दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. राज कुमार ने बताया कि ब्लड सेपरेशन यूनिट का शुभारंभ शुक्रवार को सदर विधायक पल्टूराम, उतरौला राम प्रताप वर्मा, तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल, जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, एसपी विकास कुमार व सीडीओ संजीव कुमार मौर्य करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें