फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीके की शिक्षिका के सम्मानित होने से बढ़ा जिले का मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एमडीके बालिका इंटर कालेज की सहायक अध्यापिका के सम्मानित होने से जिले का मान बढ़ा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मिशन शक्ति फेज 3 के शुभारंभ अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में अलग- अलग क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली बेटियों, महिलाओं व महिला अधिकारियों को सम्मानित किया है। जिले से एक मात्र सहायक अध्यापिका को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन

डीएम श्रुति, एसपी हेमंत कुटियाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, डीआईओएस गोविंद राम व बीएसए डॉ. रामचंद्र, प्रधानाध्यापक डॉ. चंदन पांडेय व जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सहायक लेखाकार अंकित श्रीवास्तव आदि ने एमडीके बालिका इंटर कालेज की सहायक अध्यापिका प्रगति श्रीवास्तव के पुरस्कार पाए जाने पर खुशी जताई है।
कहा है कि प्रगति श्रीवास्तव ने मिशन शक्ति के तहत सराहनीय कार्य करके पुरस्कार अर्जित किया है। डीएम के निर्देश पर डीआईओएस ने प्रगति श्रीवास्तव को लखनऊ के समारोह में शामिल कराने के लिए विशेष वाहन का इंतजाम करके भेजा है। समारोह में मिशन शक्ति फेज 3 के शुभारंभ के अवसर पर अलग-अलग क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को मिशन शक्ति पुरस्कार से पुरस्कृत करके सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें