फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कोटे की जांच कर रहे नायब तहसीलदार को गाली देकर भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। कोतवाली क्षेत्र के बखरकोटवा गांव में कोटे की जांच करने गए नायब तहसीलदार शिवेंद्र पटेल के साथ कुछ लोगों ने गाली-गलौज की और भगा दिया। इससे नायब तहसीलदार जांच नहीं कर सके। स्थानीय लेखपाल प्रशांत कुमार कसौधन ने थाने में सात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तहसील में कोटे की शिकायत हुई थी, जिसकी जांच करने बीते बुधवार को नायब तहसीलदार राजस्व टीम के साथ गए थे। लेखपाल का आरोप है कि नायब तहसीलदार ग्राम वासियों को स्थल पर बुलाकर पूछताछ कर रहे थे। इसी बीच ग्राम के निवासी सुनील मौके पर पहुंचा और नायब तहसीलदार तुलसीपुर व अन्य लोगों को भद्दी भद्दी गाली देने लगा।
उसके साथ मौजूद करीब छह लोग भी उग्र हो गए। नायब तहसीलदार जांच छोड़ कर लौट गए। इसके बाद गांव में आपस में लोगों ने मारपीट कर ली। इसकी जानकारी बृहस्पतिवार को हुई। उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाद एफआईआर दर्ज कराई है। कोतवाल बलजीत राव ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें