फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जुलूस-ए-मोहम्मदी में हुजूर की आमद मरहबा... की रही गूंज

Thu, 27 Aug 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-35-बलरामपुर के पेहर बाजार में जुलूस की अगुवाई करते उलेमा ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। ‘हुजूर की आमद मरहबा... पुरनूर की आमद मरहबा...’ के नारों और नातिया कलाम से बुधवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की फिजा रूहानी हो उठी। बारह रबीउल अव्वल पर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश का जश्न अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। रातभर मस्जिदों और घरों में इबादत, कुरआन की तिलावत और दरूद-ओ-सलाम का सिलसिला चला। सुबह कब्रिस्तानों में फातिहा पढ़ने के बाद विभिन्न क्षेत्रों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले गए।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला नौशहरा स्थित बड़ी ईदगाह से सुबह करीब नौ बजे सैय्यद अहमद रजा कादरी की अगुवाई में जुलूस निकला। इसमें गंज मुरादाबाद शरीफ के पीरजादे शकेब उर्रहमान उर्फ भष्यू मियां, सूफी मियां, साफी मियां, मुफ्ती मुजम्मिल अख्तर, मौलाना मोहम्मद उमर, कारी इकरार, कारी फरियाद, मौलाना अब्दुल वहाब, मौलाना कासिम अख्तर, मौलाना नूर अहमद और कारी अब्दुल नईम समेत धर्मगुरुओं ने हिस्सा लिया। वीर विनय चौराहे पर श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा, बसपा नेता शाबान अली और समाजसेवी हाजी समर जावेद ने उलेमाओं का स्वागत किया। धर्मगुरुओं ने सच्चाई, समानता और भाईचारे के रास्ते पर चलने का संदेश दिया। पुरानी चौक पर गैसड़ी विधायक डॉ. राकेश यादव समेत अन्य लोगों ने जुलूस का स्वागत किया।

उतरौला में गूंजे नात और भाईचारे के पैगाम

उतरौला/गैसड़ी। बरदही बाजार से निकला जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पहुंचा। गोंडा मोड़ पर मौलाना एजाज रजा हशमती और जामा मस्जिद के इमाम अख्तर रजा खान ने सीरत-ए-मुस्तफा पर विचार रखे। पकड़ी बाजार में आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मदरसा फैजुन्नवी के मौलाना मुलाजिम रजा ने नेक रास्ते पर चलने की अपील की। पचपेड़वा में बड़ी मस्जिद से भी जुलूस निकाला गया। गैसड़ी में राजा बागड़ीह बाबा मलंग शाह की मजार से जुलूस रवाना हुआ।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही धूम

ललिया क्षेत्र में तकिया, सेखनपुरवा, मथुरा बाजार, घनघटा, मूर्तिहवा, साईं पुरवा और प्राणपुर होते हुए जुलूस दरगाह पीर हनीफ पहुंचा। पेहर बाजार, जफराबाद, महुआढार और महिली में भी बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। श्रीदत्तगंज के महदेइया बाजार में सुन्नी जामा मस्जिद से निकले जुलूस में इस्लामी परचम के साथ तिरंगे और आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। सादुल्लाहनगर में वाजिद अली राईनी की ओर से शर्बत और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई। मरकजी जुलूस की सरपरस्ती मुफ्ती मोहम्मद नासिर रजा खान हशमती, मुफ्ती मोहम्मद फरजान रजा खान हशमती और मुफ्ती मोहम्मद फरहान रजा खान हशमती ने की।

फोटो-35-बलरामपुर के पेहर बाजार में जुलूस की अगुवाई करते उलेमा ।-संवाद

फोटो-35-बलरामपुर के पेहर बाजार में जुलूस की अगुवाई करते उलेमा ।-संवाद

फोटो-35-बलरामपुर के पेहर बाजार में जुलूस की अगुवाई करते उलेमा ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें