फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता का पालन कराएंगे 14 उड़ाका दस्ता

विज्ञापन
फोटो-8-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करती डीएम श्रुति।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। चुनाव आचार संहिता का 14 उड़ानदस्ते पालन कराएंगे। जिले में गठित 16 निगरानी समितियों के कंधों पर आचार संहिता का पालन कराने की जिम्मेदारी है। निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव कराने वाली स्थायी व वीडियो निगरानी टीमें गठित कर दी गई हैं। सभी टीमों को विधानसभा चुनाव के दौरान मिली जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए तत्काल कार्य शुुरू करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उड़ाका दस्ता व स्थायी निगरानी टीमों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में डीएम ने कहा कि उड़ानदस्ते व स्थायी निगरानी टीम के अधिकारी आयोग के दिशा-निर्देश को अच्छी तरह से जान लें और अपने दायित्व व कर्त्तव्यों से भलीभांति परिचित हों। सभी उड़ाका दस्ता व निगरानी टीम सक्रिय रूप से कार्य करना प्रारंभ कर दें। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की नकदी, शराब वितरण व अन्य किसी प्रलोभन की शिकायत पर तत्काल उड़ाका दस्ता टीम पहुंचे और रिश्वत की वस्तुओं की चीज जब्त करें। स्थायी निगरानी टीम आवाजाही के मार्ग पर चेक पोस्ट व नाका आदि पर रहकर अवैध नकदी, शराब व प्रलोभन की वस्तुओं पर कड़ी निगरानी रखें। स्थायी निगरानी समिति व उड़ाका दस्ता टीम आदर्श आचार संहिता और किसी भी प्रकार के प्रलोभन पर रोक लगाते हुए निष्पक्ष, भयमुक्त व प्रलोभन मुक्त चुनाव पूरा कराने में अपनी भागीदारी निभाएं।
एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अभिलाष ने उड़ानदस्ते व निगरानी टीमों को भारत निर्वाचन आयोग की निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया। किसी भी प्रकार की अवैध या प्रतिबंधित वस्तुओं की बरामदगी पर तत्काल वीडियोग्राफी कराने व नियमानुसार विधिक कार्रवाई करने की बात बताई गई। सी-विजील ऐप अथवा टोल फ्री नंबर 1950 पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन अथवा प्रलोभन दिए जाने की शिकायत पर तत्काल उड़न दस्ता टीम 100 मिनट मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी। जिले में 16 स्थायी समिति और 14 उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है। बैठक में एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, अपर एसडीएम ज्योति व वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें