फोटो-13-डॉ. प्रवीण कुमार।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. प्रवीण कुमार को हिंदी साहित्य की दीर्घकालीन सेवा के लिए पंडित महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के लिए उनका चयन राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा किया गया हैैै।
राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान पुरस्कार समिति के सचिव डॉ. दिनेश चंद्र अवस्थी ने बताया कि पंडित महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार दीर्घकालीन साहित्यिक सेवा (गद्य) के लिए दिया जाता है। वर्ष 2021-22 में इस पुरस्कार के लिए डॉ. प्रवीण कुमार का चयन किया गया है। इस पुरस्कार के तहत उन्हें एक लाख रुपये नकद पुरस्कार के साथ-साथ सम्मान पत्र दिया जाएगा। समारोह का आयोजन मार्च-2022 में प्रस्तावित है। इस पुरस्कार के लिए सीएमएस का चयन होने पर संयुक्त जिला चिकित्सालय के सभी डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों में हर्ष व्याप्त है। बुधवार को डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएमएस को केक खिलाकर बधाई दी।