फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: डीआईओएस कार्यालय का हाल बताएंगे शिक्षक व कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग के काॅलेजों में शिक्षकों और कर्मियों को जल्द सहूलियत मिलेगी। राज्य स्तर पर स्थापित विद्या समीक्षा केंद्र से जिले के 50 शिक्षकों व कर्मियों को फोन आएगा। जिस पर वह सवालों का जवाब देंगे। अवकाश, फिर विभागीय कार्य में शोषण या पैसा मांगे जाने की शिकायत फोन पर ही दर्ज होगी।
विज्ञापन

विभाग डीआईओएस कार्यालय कर्मियों या फिर स्कूलों के प्रधानाध्यापक के स्तर पर लंबित मामलों की जानकारी जुटाएगा। स्कूल शिक्षा महानिदेशालय ने स्कूलों के साथ-साथ अब स्कूल निरीक्षक कार्यालयों के कामकाज पर भी नजर रखना शुरू कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों के कामकाज का अब सीधे फीडबैक संतोषजनक न मिलने पर कार्रवाई होगी। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक से जांच कराकर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विभाग में शिक्षकों के अवकाश और अन्य भत्तों सहित हर तरह के कामकाज की ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। शिक्षकों की सभी तरह की समस्याओं का समाधान भी ऑनलाइन करने के लिए कहा गया है। कुछ जिले तो अच्छा काम कर रहे हैं। कई जिलों से अब भी शिकायतें मिल रहीं हैं। ऐसे में तय प्रश्नावली के आधार पर 50 शिक्षकों से रैंडम सर्वे होगा, जिसमें शिक्षकों को अपने जवाब देने होंगे। शिक्षकों के संबंध में जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। जो जवाब मिलेंगे, उसका एनालिसिस करके रिपोर्ट ली जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें