फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी मरीजों के भ्रांतियां दूर करेंगे चैंपियन

विज्ञापन
फोटो-18-बलरामपुर के क्षय रोग कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में मौजूद जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। टीबी मरीजों के भ्रांतियों को दूर करने में चैंपियन सहयोग करेंगे। रविवार का आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में दो जिलों के 24 टीबी चैंपियन को जागरूकता अभियान चलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पोस्टर, बैज व टैटू का सहारा लेकर टीबी मरीजों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

क्षय रोग कार्यालय में रविवार को वर्ल्ड विजन इंडिया, एफआईएनडी व रीच संस्था की तरफ से बलरामपुर व श्रावस्ती जिले के 24 टीबी चैंपियन की एक दिवसीय कार्यशाला कराई गई। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके सिंहल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से टीबी जैसी गंभीर बीमारी पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाकर टीबी मरीजों का इलाज निशुल्क किया जा रहा है। टीबी चैंपियन की 10 टीमों ने मार्च 2022 तक 300 मरीजों के घर जाकर उनका इलाज करके उन्हें स्वस्थ किया।
बताया कि टीबी एक संक्रामक रोग है, जो बैक्टीरिया के कारण फैलता है। किसी व्यक्ति में टीबी का लक्षण दिखने पर तत्काल उसकी जांच कराएं और नियमित इलाज शुरु करें। कार्यशाला को बलरामपुर जिले के समन्वयक अब्दुर्रहमान, श्रावस्ती जिले के गौरव, अविनाश विक्रम सिंह व सुमित ने दोनों जिलों के 24 टीबी चैंपियन को अभियान चलाने की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें