फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्रों को मिलेगा वजीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पारिवारिक आय एवं योग्यता के आधार पर ही विद्यार्थियों को वजीफा देने का चयन किया जाएगा। प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सभी विद्यार्थियों को केवल ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विद्यार्थियों को आवेदन करने का 15 मार्च तक मौका दिया गया है। परीक्षा के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। ऑनलाइन आवेदन में ही विद्यार्थियों के लिए परीक्षा के संबंध में सभी जानकारियां मुहैया करा दी गई हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त हाईस्कूल व इंटर कालेजों के प्रधानाचार्यों को जिम्मेदारी सौंपी है कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारिक छात्रवृत्ति योजना 2022-23 में विद्यार्थियों का ऑनलाइन आवेदन कराएं। शैक्षिक सत्र 2020-21 में कक्षा 7 पास होना चाहिए और शिक्षा सत्र 2021-22 राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्थानीय निकाय परिषद, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, राजकीय आवासीय विद्यालय व सैनिक स्कूल में कक्षा 8 की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को योजना में आवेदन करने का मौका दिया गया है। छात्र-छात्राओं का ही चयन होगा जिनके अभिभावकों की आय सलाना डेढ़ लाख से अधिक न हो। जाति प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि के पूर्व का होना चाहिए। आवेदन पत्र के साथ आरक्षण प्रमाण पत्र अपलोड न करने पर सामान्य श्रेणी में माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें