फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर आज लगेगा विशेष शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आयुष्मान भारत के छह वर्ष पूरे होने पर 23 सितंबर को मंडल के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। यहां पर आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ ही मरीजों के स्वास्थ्य की जांच भी होगी।
विज्ञापन

एक दिवसीय दौरे पर आए देवीपाटन मंडल के अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जयंत कुमार ने सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में कार्यक्रमों की समीक्षा की। कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की ब्लॉक स्तर पर नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा की जाए। आकांक्षी ब्लॉकों पर विशेष फोकस करने के साथ ही दो अक्तूबर तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए एडी ने कहा कि टीबी के सभी संभावित मरीजों की जांच अवश्य कराई जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक टीबी के मरीज का ब्योरा निक्षय पोर्टल पर अपडेट किया जाए और सभी मरीजों का इलाज भी किया जाए। नियमित टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, नेत्र ज्योति अभियान, अक्तूबर 2024 से संचालित होने वाले विशेष संचारी रोग अभियान आदि कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बैठक में सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, एसीएमओ डॉ. अजय कुमार शुक्ला, डॉ. मीनाक्षी चौधरी , डॉ. अनिल कुमार चौधरी, डॉ बीपी सिंह, डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें