फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर सहित छह स्वास्थ्यकर्मी मिले गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एसीएमओ व नोडल डॉ. एके सिंघल ने सोमवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक संविदा चिकित्सक सहित छह स्वास्थ्यकर्मी नदारद मिले। एसीएमओ ने अनुपस्थित चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर वेतन काटने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

एसीएमओ ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलवा का सोमवार सुबह नौ बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय संविदा चिकित्सक डॉ. अखंड प्रताप सिंह, फार्मासिस्ट समीर सिद्दीकी, एएनएम बिंदेश्वरी देवी, सोनमती, गीता जायसवाल व शालिंद्री अस्पताल से नदारद मिले।
एसीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों की मनमानी से अस्पताल की सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए संविदा चिकित्सक सहित सभी स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। तीन दिन के अंदर संतोषजनक जवाब न मिलने पर वेतन काटने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें