फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बंद रहीं दुकानें, ठेले का फास्ट-फूड बना सहारा

Sat, 24 Aug 2024 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रात भर की यात्रा, परीक्षा केंद्र के पास बंद दुकानें देखकर निराश हुए अभ्यर्थीसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बलरामपुर। जिले में दो दिनों से चल रही सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र के पास मौजूद सभी दुकानें बंद करा दी गईं। इससे केंद्र पर परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। केंद्र के पास लगे ठेले पर नाश्ता करके अभ्यर्थी परीक्षा देने गए।
विज्ञापन

सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय करके जिले में अभ्यर्थी सिपाही भर्ती परीक्षा देने आए हैं। अनजान शहर में किसी तरह रास्ता पूछकर परीक्षा केंद्र पर पहुंच रहे अभ्यर्थियों को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा जब आस पास की सभी दुकानें बंद मिलीं। मेहताब, सरोज, शकील, विवेक व राजेंद्र आदि ने बताया कि रात भर यात्रा करने के बाद सुबह 11 बजे जिले में पहुंचे। ई रिक्शा से एमएलके पीजी कॉलेज पहुंचे। दोपहर एक बजे से परीक्षा के लिए प्रवेश शुरू होना था। आस पास कोई दुकान नहीं थी। केंद्र के बाहर मौजूद ठेले पर टिकिया व चॉऊमीन खाई। गर्मी की वजह से डर लग रहा है, लेकिन कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें