फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पहले दिन 1839 परीक्षार्थियों ने किया निशुल्क सफर

Sat, 24 Aug 2024 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम ने सिपाही भर्ती के लिए लगाई हैं 85 बसें
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। सिपाही भर्ती परीक्षा को देखते हुए परिवहन निगम की ओर से 85 बसों का संचालन किया जा रहा है। पहले दिन रोडवेज बसाें से 1839 परीक्षार्थियों ने निशुल्क सफर किया। वहीं, परीक्षा को देखते हुए एक सितंबर तक डिपो के चालक-परिचालकों के साथ कार्यशाला कर्मचारियों की छुट्टी भी निरस्त कर दी गई है।
सिपाही भर्ती परीक्षा में दोबारा शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए परिवहन निगम ने फ्री यात्रा की सौगात दी है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए डिपो पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। डिपो परिसर में कंट्रोल बना दिया गया है ताकि परीक्षार्थियों को बस का पता लगाने में आसानी हो। इसके लिए डिपो में बस का इंतजार करने वाले परीक्षार्थियों के लिए बैठने का उचित प्रबंध किया गया है। शुद्ध पेयजल व पंखे की व्यवस्था कराई गई है। शौचालयों का साफ-सफाई करा दी गई ताकि महिला या पुरुष परीक्षार्थी को दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षार्थियों को वापस होगा पैसा
सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए यदि किसी परीक्षार्थी ने पहले ही ऑनलाइन टिकट बुक करा लिया था। यह डिपो की काउंटर से नकद पैसे देकर टिकट खरीदा है तो उसे यात्रा करने के 72 घंटे के बाद पैसा रिफंड कर दिया जाएगा।
-गोपीनाथ दीक्षित, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बलरामपुर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें