फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृर महोत्सव में अमर शहीदों को किया गया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर मंगलवार को अमृत महोत्सव कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. रमाशंकर द्विवेदी ने दीप प्रज्जवलित एवं भारत माता की पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव में हमें उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करना चाहिए जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हम सबको स्वतंत्रता प्राप्त कराई।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए नगर संयोजक डॉ. राकेश चंद्र श्रीवास्तव ने आजादी के 75वें वर्षगांठ पर देश के कई गुमनाम शहीदों को स्मरण कराया। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खान, सुखदेव व राजगुरु आदि शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को प्रकाश श्रीवास्तव, मिथिलेश पांडेय, डॉ. विमल त्रिपाठी, डॉ. प्रदीप कुमार, जिला प्रचारक अनिल, नगर प्रचारक अभिषेक, रूपेश मिश्र, अजय श्रीवास्तव व राजू श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें