फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता से ही सड़क हादसों में आएगी कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु व घायलों की दर में कमी लाने के लिए प्रशासन की तरफ से जागरूकता कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। सोमवार को वीर विनय चौराहा पर कार्यक्रम करके लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ अरविंद यादव ने वीर विनय चौराहे पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जरा सी असावधानी से बड़ी-बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हो जाती हैं, जिसमें लोग अपनी जान गवां देते हैं। सड़क दुर्घटनाएं जागरूकता के अभाव में होती हैं। लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रशासन की तरफ से लगातार कार्यक्रम किए जा रहे हैं। सड़क दुर्घटना में कोई व्यक्ति घायल हो गया है तो उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराएं। मदद करने वाले से कोई पूछताछ नहीं की जाती है।
ऐसा करने वालों को जिला प्रशासन की तरफ से समय-समय पर पुरस्कृत भी किया जा रहा है। नगर के आंबेडकर तिराहा, भगवतीगंज व फुलवरिया बाईपास चौराहे पर भी वाहन स्वामियों को नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के आयोजन में सीओ सिटी वरुण मिश्र, आरआई प्रदीप कुमार, उमेश यादव व वजीर अहमद आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें